Monday, 8 January 2018

10 CHIZE- kaise jane ke ladki mujhe pyaar karti hai ya nahi, 5 minute me!


अक्सर हमें यह जानने की इच्छा होती है कि जिस लड़की के पीछे हम पागल हैं वह हमको पसंद भी करती है या नहीं?नीचे हमने कुछ चीज़े बताई हैं जो कि लड़की अक्सर करती होगी अगर वह आपको पसंद करती होगी तो


1.) बार-बार देखना और स्माइल करना

अगर लड़की आपको थोड़ा सा भी पसंद करती होगी तो वह आपको बार-बार देखेगी और देख कर स्माइल करेगी।

वह आपके हर एक अंदाज को नोटिस करेगी कि आप क्या कर रहे हैं, कैसे कर रहे हैं,  क्यों कर रहे हैं?

2.) बालों से खेलना व होंठ दबाना

अक्सर यह देखा गया है कि लड़की जब अपने पसंदीदा लड़के से बात करती है तो उसका खुद पर कोई बस नहीं होता, वह ना चाहते हुए भी कुछ ऐसी हरकतें कर बैठती है जो कि साफ-साफ दर्शाता है कि वह उस लड़के को पसंद करती है।

जैसे बालों से खेलना व होंठ को दातों में दबाना तो लड़की जब भी आप से बात करते वक्त अपने होंठ को दबाए या अपने बालों से खेले तो समझ जाएं उसके दिल में आपके लिए कुछ तो चल रहा है।

3.) बाकी लड़कियों से जलना

अगर लड़की आपको चाहती होगी तो आपका बाकी लड़कियों से बात करना उसको ज़रा भी पसंद नहीं आएगा।

वह बार-बार आपको उन लड़कियों से दूर होने की हिदायत देगी कि वह लडकियाँ तुम्हारे लिए सही नहीं हैं, तुम्हें उनसे दूर रहना चाहिए क्योंकि लड़कियों को ज़रा भी पसंद नहीं है कि कोई लड़की उनके होने वाले वाले  बॉयफ्रेंड को पसंद करे।

4.) छूने के बहाने ढूंढना

लड़की अक्सर आपको छूने के बहाने ढूढ़ेगी, कभी चेहरे पर कुछ हटाने के बहाने कभी मजाक-मजाक में हल्के हाथ से थप्पड़ मारने के बहाने या सीधे अपना कंधा आपके कंधे से टच करके।

5.) बात करने के बहाने ढूंढना

लड़की अक्सर आपसे बात करने के भी बहाने ढूढ़ेगी, कभी क्लास में क्या हुआ ये पूछने के बहाने, तो कल जाएगा के नहीं ये पूछने के बहाने।

कई बार तो आप भी सोच बैठेंगे की ये क्या पूछ रही है ये लड़की ?

6.) अपनी हर बात बताना

वह आपको अपनी हर एक बात बताएगी कि कल उसने क्या किया, आज वह क्या करेगी और कल वह क्या करने वाली है।

कई बार तो वह आपको अपनी वो बातें भी बताने लगेगी जिसका आपसे कोई तुक नहीं है!

7.) शरमाना

अक्सर लड़की आपसे बात करते वक्त शरमाने लगेगी, बार-बार अपना चेहरा अपनी हथेलियों में छिपा लेगी। या अपनी नजरें बार-बार नीचे कर लेगी।

8.) कैसी लग रही हूं?

लड़की अक्सर आपसे यह पूछेगी कि वह आज कैसी लग रही है क्योंकि वह ये जानना चाहती है कि जिस लड़के को वह इतना पसंद करती है उसकी नज़र में वह कैसी दिख रही है?

9.) क्या तुम सिंगल हो?

लड़की अक्सर यह जानना चाहती है कि जिस लड़के को वह इतना पसंद करती है उसकी कोई गर्लफ्रेंड तो नहीं क्योंकि वह नहीं चाहेगी कि बाद में उसके प्यार के बढ़ने के पश्चात उसका दिल टूटे।

10.) जल्दी-जल्दी रिप्लाई करना

अक्सर आपसे मैसेज में बात करते वक्त वह बड़े ही लंबे-लंबे मैसेज और वो भी जल्दी-जल्दी भेजेगी क्योंकि उसको आपसे बात करना बेहद पसंद है।


तो यह थी कुछ बातें जो कि लड़की अक्सर करती है जब वह आपके प्यार में पागल हो उठती हैं।
धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment