नीचे कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जो कि किसी भी लड़की के साथ आपको भूल कर भी, ना ही कहनी चाहिए ना ही करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर वह आपको ज़िन्दगी भर माफ नहीं कर पाएगी।
1.) उसकी बदनामी करना
आपको भूलकर भी लड़की की बदनामी नहीं करनी चाहिए, भले ही उसने आपको कुछ ऐसा कहा हो जो आपको बिल्कुल पसंद ना आया हो मगर इतनी सी बात पर 4 लड़कों में उसकी बदनामी करना कतई जायज़ नहीं है।
तो अगर उसके साथ आपका ब्रेकअप हुआ तो अपनी और उसकी निज़ी बातों को बाटते ना फिरें।
2.) परिवार को भला-बुरा कहना
अक्सर यह देखा जाता है कि लड़की से छोटी-छोटी बात पर झगड़ा होते ही लड़के उसके परिवार के बारे में भला-बुरा कहने लगते हैं जो कि लड़की को ज़रा भी पसंद नहीं आता।
आप को यह समझना चाहिए कि लड़की की उसके परिवार के साथ काफी ज्यादा भावनाएं जुड़ी होती हैं, ऐसे में उन्हें कुछ भला-बुरा कहकर उस की भावनाओं को आहत करना आपकी बहुत बड़ी भूल साबित हो सकती है, क्योंकि ऐसा करने पर वह आपको जिंदगी भर माफ नहीं कर पाएगी।
3.) गाली-गलौच करना
छोटी-छोटी बातों पर लड़ना-झगड़ना या बात-विवाद होना आजकल गाली-गलौच तक जा पहुँचती है। हमें भूल कर भी लड़की को गाली नहीं देनी चाहिए, एक मर्द को लड़की को गाली देना ज़रा भी शोभा नहीं देता।
तो अपनी मर्दानगी की गरिमा को बनाए रखें और लड़की को कभी भी गाली ना दें, नहीं तो इसके लिए वह आपको जिंदगी भर माफ नहीं कर पाएगी।
तो यह थी वह कुछ बातें जो कि आपको लड़की के साथ ना ही करनी चाहिए और ना ही कहनी चाहिए।
धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment