Monday, 8 January 2018

10 TOPICS- Ladki se ghanto lagatar baat kare bina bore kiye!


नीचे कुछ ऐसे टॉपिक्स बताए गए हैं, जिससे किसी भी लड़की को बोर किये बिना घंटो-घंटो बात कर सकते हैं:-

1.) सबसे ज्यादा खुशी कब हुई / सबसे ज्यादा डर कब लगा?

लड़की की जिंदगी में कभी ना कभी कुछ ना कुछ ऐसा जरूर हुआ होगा जिससे वह बहुत खुश हुई होगी या ऐसा डर लगा होगा जो उसकी जान पर बन आई होगी, ऐसे में अगर आप उससे उन चीजों को शेयर करने के लिए कहेंगे तो लड़की बहुत ही उत्साहित होकर आपको बताएगी क्योंकि वह उसके जिंदगी का एक बहुत ही मज़ेदार किस्सा है।

2.) परिवार के बारे में

लड़की से उसके परिवार के बारे में पूछने से लड़की को यह संदेश जाता है कि आप ना सिर्फ उससे अपितु उसके परिवार से भी बहुत प्यार करते हैं, जिससे वह ना चाहते हुए भी आपके करीब आने लगेगी, तो आप लड़की से  उसके परिवार के बारे जैसे उसमें कितने सदस्य हैं? कौन क्या करता है? कौन छोटा है, कौन बड़ा है? उनके नाम और भी बहुत कुछ पूछ सकते हैं।

3.) Relationship

यह एक ऐसा टॉपिक है जिस पर लड़की घंटो-घंटो भर बिना थके बात कर सकती है, तो आप लड़की से यह जरूर पूछें कि उसका पहला बॉयफ्रेंड कैसा था? (अगर था तो), उसका उससे ब्रेकअप क्यों हुआ? (अगर हुआ हो तो), या आप यह भी पूछ सकते हैं कि उसको कैसा बॉयफ्रेंड चाहिए? और तो और किसी दोस्त के बारे में गप्पे भी मार सकते हैं जैसे, किन-किन का चक्कर चल रहा है? या किस-किस का चक्कर चलने वाला है? आपको पता ही होगा कि लड़कियाँ चुगली करने में ज़रा भी चूक नहीं करती!

4.) पसंद-नापसंद

अब इसमें तो कोई संदेह नहीं ही है कि लड़की की कुछ पसंद और कुछ नापसंद होंगी, जिसे पूछने से आप के 2 फायदे हो जाएंगे, एक तो उसके साथ आप एक अच्छा-खासा समय व्यतीत कर लेंगे, दूसरा अब से आप सिर्फ वही काम करेंगे जो उसको पसंद है और उस काम को करना छोड़ देंगे जो उसको अच्छा नहीं लगता।

5.) भविष्य के सपने

लड़की ज़रूर अपनी ज़िन्दगी में कुछ ना कुछ कर दिखाना चाहती होगी, उसका कुछ बनने का या कुछ करने का सपना जरूर होगा, जिसको बहुत ही उत्साह से वह आपको बताना चाहेगी, तो आप उससे उसके सपने के बारे में जरूर पूछें और हो सके तो उसको प्रोत्साहित अवश्य करें।

6.) सलाह-मशवरा

आपको तो यह पता ही होगा कि लड़कियाँ सलाह देने में बहुत आगे रहती हैं तो आप किसी भी बारे में उससे सलाह ले सकते हैं, जैसे की पढ़ाई में आपको आगे क्या करना चाहिए? या कल आपके साथ जो हुआ, उससे कैसे उभरें? यकीन करें लड़की घंटो-घंटो भर आपको सलाह देने को आतुर हो उठेगी क्योंकि उन्हें सलाह देना बहुत अच्छा लगता है।

7.) बचपन की बातें

लड़की के साथ बचपन में कुछ ऐसा हुआ होगा जो उसने अपनी नानी, दादी या मम्मी-पापा से सुना हो, अगर आप उससे उन रोचक कहानियों के बारे में पूछेंगे तो लड़की बहुत ही उत्साहित होकर उनका बखान करेगी और आपके साथ एक अच्छा खासा समय व्यतीत करेगी।

8.) घूमना फिरना

आपको यह तो पता ही होगा कि लड़कियों को घूमना-फिरना काफी ज्यादा पसंद होता है, तो आप लड़की से यह जरूर पूछें कि उसको कहाँ-कहाँ घूमना पसंद है? वह कहाँ-कहाँ घूमना चाहती है? या वह अभी तक कहाँ-कहाँ घूमी है? लड़की बहुत ही दिलचस्पी लेकर आपको इसका उत्तर देगी।

9.) रोज़मर्रा की बातें/ दिनचर्या

आप लड़की से पूछ सकते हैं कि वह घर जाकर क्या-क्या करती है? भले ही इसका उत्तर वह यह कह कर टालने की कोशिश करे, कि कुछ नहीं बस ऐसे ही, मगर थोड़ा सा और पूछने पर वह आपको जरूर बताएगी कि कल उसने क्या-क्या किया, आज वह क्या करेगी और परसों वह क्या करने की सोच रही है।

10.) हाल-फिलहाल की बातें

लड़की के साथ अभी जो कुछ भी हो रहा हो उसके बारे में उससे जरूर बात करें, जैसे हो सकता है वह अभी अपनी नानी के घर जाने वाली हो, तो इस बारे में उससे जरूर पूछें, या दो दिन बाद उसकी परीक्षा हो तो उसके बारे में भी आप पूछ सकते हैं, क्योंकि इंसान उस बारे में जरूर बात करना चाहता है जो उसके साथ फ़िलहाल में हुआ हो या होने वाला हो।

तो यह थीं वह कुछ बातें जिससे आप लड़की से घंटो-घंटो भर बात कर सकते हैं।
धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment