अगर आपसे आपकी दोस्त या गर्लफ्रेंड नाराज़ हो गई है और आप उसे मनाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, उन्हें ध्यान से पढ़िए और फॉलो करिए।
1.) नाराज़गी का कारण पता करें
आपको सबसे पहले उसकी नाराज़गी का कारण पता करना होगा, अब यहाँ पर आप चाहें तो उससे सीधे जाकर पूछ सकते हैं या किसी उसके दोस्त से पूछ सकते हैं क्योंकि अक्सर यह देखा जाता है कि लड़की गुस्से में कुछ भी साफ-साफ नहीं बताती, तो ऐसे में उसकी सहेलियाँ आप की काफ़ी सहायता कर सकतीं हैं।
2.) माफी माँगें
अगर आपको यह मालूम है कि आपसे कोई गलती हुई है या आपको उसकी दोस्तों से पता चलता है कि आप की ही गलती से वह नाराज़ है तो जाएं और उससे माफ़ी माँगे।
आपकी एक माफ़ी उसका दिल पिघला सकती है और आपकी दोस्ती या आपके प्यार को वापस ला सकती है।
3.) शांत रहें
लड़की जब अपने अंदर के गुस्से को निकाले तो उल्टा जवाब ना दें बल्कि उसकी बातों को ध्यान से सुनें ऐसा करने से उसका मन हल्का होगा और उसका सारा गुस्सा यूँ गायब हो जाएगा।
4.) सरप्राइस/ गिफ्ट दें
लड़की को मनाने के लिए आप चाहें तो उसको कोई प्यारा सा गिफ्ट दे सकते हैं वह गिफ्ट जिसकी उसे बड़े दिनों से जरूरत थी। आप चाहें तो यहाँ कुछ चॉकलेट्स देकर भी उसे मना सकते हैं।
5.) समय दें
कभी भी लड़की नाराज़ हो तो उससे दूर जाने की कोशिश ना करें बल्कि जितना समय हो सके उसके साथ बिताएं, यकीन करें उसका गुस्सा जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
ऐसा करने से आप किसी और लड़के का उस पर हाथ मारने का मौका भी कम कर देंगे।
तो यह थीं वह कुछ बातें जो कि आपको अपनी दोस्त/ गर्लफ्रैंड को मनाने के लिए करनी चाहिए।
धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment