Monday, 8 January 2018

7 WHATSAPP, FACEBOOK CHATTING pe GIRLFRIEND banane ke TIPS & TRICKS!


अगर आप WhatsApp पर लड़की पटाने की सोच रहे हैं तो नीचे दी गईं कुछ बातों को ध्यानपूर्वक समझ लें।

1.) नंबर ना चुराएं

अक्सर यह देखा जाता है कि लड़के लड़की से नंबर मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पाते और उसके किसी दोस्त से नंबर या तो मांग लेते हैं या चुरा लेते हैं। 

ऐसा करने पर लड़की आपको ब्लॉक कर सकती है, तो ऐसा भूलकर भी ना करें। कोशिश करें कि लड़की से खुद जाकर नंबर मांगे।

2.) सही समय का चुनाव

अगर अब तक आपने नंबर ले लिया है तो यहाँ पर आपको एकदम सही समय पर उसको मैसेज करना होगा। याद रखें जिस समय आप मैसेज करें उस समय लड़की एकदम फ्री होनी चाहिए, नहीं तो वह आपको या तो रिप्लाई देगी ही नहीं, या मैसेज देखकर छोड़ देगी।

3.) आधा-घंटा

आप को यह ध्यान रखना चाहिए कि पहली चैट आपकी आधे घंटे से ऊपर ना हो नहीं तो लड़की आपको चिपकू समझेगी।

4.) मजेदार व दिलचस्प बातें

लड़की से हमेशा दिलचस्प बातें ही करें और कोशिश करें कि लड़की जिस टॉपिक्स पर बात करना पसंद करती है उसी पर बात करें, जिससे लड़की आपसे ज्यादा देर तक बात कर सके व आपके मैसेज को सीन करके ना छोड़े।

आप चाहें तो यहाँ पर कुछ ऐसा भी कर सकते हैं जिससे लड़की को आपकी मदद की जरूरत पड़े, यहाँ पर भी लड़की आपसे काफी देर तक बात कर सकती है।

5.) निजी बातें

अगर अभी तक आप लड़की से नॉर्मल बातें कर रहे थे और लड़की आपसे बात करने में दिलचस्पी दिखा रही थी, तो यहाँ पर समय आ गया है कि आप बातों को थोड़ा सा आगे बढ़ाएं व थोड़ा निजी बातें करें।

जैसे कि उसके परिवार के बारे में, उसके परिवार में कितने सदस्य हैं? कौन क्या करता है? या लड़की के कुछ रहस्यमयी कहानियाँ जो कि शायद किसी को नहीं पता।

6.) बाय (Bye) करने की टाइमिंग

आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि लड़की से आप तभी bye करें जब आप दोनों की बातें चरम सीमा पर हो व लड़की आपसे बातें करने में बहुत दिलचस्पी दिखा रही हो।

ऐसा करने से bye करने के बाद भी आप उसके मन में बने रहेंगे, और अगर मन में बस गए तो दिल में बसने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।

7.) तसल्ली रखें

जल्दबाजी करने की ज़रा भी कोशिश ना करें WhatsApp से लड़की को इंप्रेस करना थोड़ा समय से भरा हो सकता है मगर आज नहीं तो कल वह आपकी बन ही जाएगी।

तो यह थीं कुछ बातें जो कि आपको WhatsApp पर लड़की को इंप्रेस करते समय ध्यान में रखनी चाहिए। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment