Monday, 8 January 2018

6 TIPS, phone call pe ladki patana itna asaan hai, socha na zidagi me kabhi!


अगर आप लड़की से फोन पर बात करने वाले हैं तो नीचे दी गईं कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें।

1.) टॉपिक तय करें

किसी भी लड़की से बात करने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप उससे क्या बात करने वाले हैं। ऐसा ना करने पर आप लड़की को बोर कर सकते हैं।

आप चाहें तो बोरियत से बचने के लिए उस टॉपिक को थोड़ा-थोड़ा मोड़ भी सकते हैं, अगर आपको लगे कि लड़की उस नए टॉपिक में दिलचस्पी दिखा रही है तो उसी में लगे रहें अन्यथा फिर से अपने पहले टॉपिक पर आ जाएं।


2.) कैसा गया दिन?

किसी भी लड़की से शुरुआत में बात करने का सबसे सही तरीका है कि उससे पूछें कि उस का दिन कैसा गया?

लड़की के साथ कुछ ना कुछ अच्छा या बुरा जरूर हुआ होगा, ऐसे मैं वह बहुत ही दिलचस्पी लेकर आपसे इन बातों का बखान करेगी।



3.) खुद को दिलचस्प दिखाओ

लड़की जब भी आपसे पूछे कि तुम क्या कर रहे थे या तुम कहाँ हो? तो कभी यह न कहें कि कुछ नहीं बस ऐसे ही, अपितु आप कुछ दिलचस्प चीज़ बताएं, यह दिखाएं कि आप एक दिलचस्प इंसान हैं ताकि वह भी आपके ज़िदगी में शामिल होना चाहे।



4.) निजी बातें

आप चाहें तो लड़की से निजी बातें भी कर सकते हैं, उसके परिवार से रिलेटेड जैसे उसके परिवार में कितने जने हैं? कौन क्या करता है? आप चाहें तो यह भी पूछ सकते हैं कि वह आगे क्या करना चाहती है? क्या बनना चाहती है?



5.) एक fixed time interval पर बात करते रहें

आपको लड़की से एक समय के अंतराल पर बात करते रहना होगा, इसका मतलब यह नहीं है कि आप रोज़-रोज़ ही बात करें, जब भी करें उस अंतराल पर करते रहें (जैसे 3 दिन में एक बार या 1 हफ्ते में एक बार या कुछ भी)। धीरे-धीरे आप इस अंतराल को कम भी कर सकते हैं।

ऐसा करने पर आप लड़की के मन में बने रहेंगे और मन में बस गए तो दिल में बसने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।



6.) कॉल समाप्त आप करें

आप यह ध्यान रखें कि कॉल ज़्यादातर वह समाप्त ना करे, आप भी समाप्त करें और वह भी तब जब आप दोनों बहुत ही अच्छी बातें कर रहे हों।

पर ऐसा बार बार ना करें नहीं तो लड़की आप में दिलचस्पी दिखाना बंद कर सकती है।

तो यह थीं कुछ बातें जो कि किसी भी लड़की से फोन पर आपको करनी चाहिए।
धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment