अगर आप भी अपनी पर्सनालिटी में निखार लाना चाहते हैं व लोगों में अच्छा इंप्रेशन डालना चाहते हैं, तो नीचे दी गईं कुछ टिप्स को फॉलो अवश्य करें।
1.) Dress Sense
आप जो भी कपड़े पहनें उन्हें सोच समझकर पहनें और विशेष ध्यान रखें कि वह आप पर जचें, जैसे कि वह आप पर फिट होने चाहिए व उनका Colour Combination अच्छा होना चाहिए।
2.) Hairstyle
आपको अपने हेयर-स्टाइल पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। आप वही हेयर स्टाइल रखें जो आप पर अच्छे लगें, फैशन के प्रभाव में पड़कर कुछ भी हेयर-स्टाइल रखना बेफकूफ़ी भरा काम हो सकता है।
3.) शारीरिक भाषा (Body Language)
आपको अपनी शारीरिक भाषा अच्छी रखनी होगी जैसे आपके उठने-बैठने का तरीका, चलने-फिरने का तरीका, यह सब अच्छा होना चाहिए। आप कभी भी आलस ना दिखाएं व फुर्ती से हर काम को सम्पन्न करें।
4.) स्वभाव/ बर्ताव (Nature/ Behavior)
आप अपना स्वभाव नर्म रखें ताकि हर कोई आपको पसंद करे, कभी भी किसी से गुस्से में व ऊंची आवाज़ में बात न करें और कोशिश करें कि दूसरों की जितनी मदद हो सके उतनी मदद करें।
5.) साफ़-सफ़ाई (Hygienic)
आप अपने शरीरी की साफ़-सफ़ाई का विशेष रूप से ध्यान रखें जैसे आप रोज़ नहाएं व रोज़ ब्रश करें। आपके शरीर से बदबू नहीं आनी चाहिए अन्यथा कोई भी आपके साथ बैठना नहीं चाहेगा।
आप चाहें तो यहाँ पर Deodorant/Deo का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
*कुछ विशेष बातें*
आप यहां पर चाहें तो दूसरों में प्यार बाँट सकते हैं जैसे अपने दोस्तों से जब भी मिलें तो हाथ मिलाकर मिलें, अपने से बड़ों से जब भी मिलें तो उन्हें नमस्ते अवश्य करें और अगर कोई बड़े बुजुर्ग से मिलें तो उनके चरण स्पर्श करना ना भूलें।
तो यह थीं वो कुछ बातें जो आपकी पर्सनालिटी को निखारने में आपकी भरपूर सहायता करेंगी।
धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment