अगर आप कॉलेज, स्कूल या कहीं पर भी लड़कियों में Popular होना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें।
1.) अपनी प्रतिभा (Talent) को पहचानें
आपको यह समझना पड़ेगा कि हर इंसान में कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है, जो वह लोगों को दिखा कर उन्हें इंप्रेस कर सकता है। तो ऐसे में आप यह बिल्कुल ना समझें कि आपमें कुछ नहीं है, यहाँ बस जरूरत है तो उसको पहचानने की, समझने की।
तो हो सकता है कि आप गाने में अच्छे हों, बजाने में अच्छे हों, नाचने में अच्छे हों, पढ़ाई में अच्छे हों, कुछ भी हो सकता है, अब वो आप ही हैं जो इसका उत्तर दे सकते हैं, और लोगों में उसे दिखा कर popular हो सकते हैं।
2.) सामाजिक (Social) बनें
तो अगर अभी तक आप अपने टैलेंट को पहचान चुके हैं तो यहाँ पर आपको उसे लोगों तक पहुचाना पड़ेगा, और इसके लिए आपको सामाजिक बनना पड़ेगा क्योंकि अगर आप लोगों में रहेंगे ही नहीं तो उनको अपनी प्रतिभा दिखाएंगे कैसे?
तो आप लोगों में उठना बैठना प्रारंभ कीजिए मगर इस चीज़ का विशेष ध्यान रखिए कि कभी भी अपनी प्रतिभा का Show Off ना करें।
NOTE: अगर आपको डर लगता है कि आपके दोस्त क्या कहेंगे या क्या सोचेंगे, तो आप YouTube पर आ जाएं, आप जल्द ही बहुत popular हो जाएंगे।
3.) Leadership quality
आप यह समझें कि यहाँ पर पूरी टीम जीतती है लेकिन श्रेय उसके लीडर को जाता है, यानी कैप्टन को जाता है, तो यहाँ पर आपको टीम को लीड करना पड़ेगा पीछे रहकर काम करने से आप कभी भी पॉपुलर नहीं हो पाएंगे।
4.) Attitude लाएं
यहां पर कई लोगों को लगता है कि कॉलर उठा लेना, बाजू ऊपर कर लेना और लड़कियों से थोड़ी बद्तमीज़ी से बात कर लेना ही attitude होता है, लेकिन आप एकदम गलत सोचते हैं।
यहाँ Attitude का मतलब है कि आप को हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए क्योंकि जैसा आप सोचेंगे वैसा ही आप करेंगे और अगर कुछ करेंगे तभी तो लोगों को दिखेगा और जब वह देखेंगे तभी तो आप पॉपुलर होंगे।
तो यह सोचें जो होता है अच्छे के लिए ही होता है और जो होगा वह भी अच्छे के लिए ही होगा।
5.) Confidence लाएं
कॉन्फिडेंस का होना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि अगर आप में कॉन्फिडेंस नहीं होगा तो आप अपनी प्रतिभा दूसरों तक पहुँचा ही नहीं पाएंगे और यही कहते रह जाएंगे कि अगर उन्हें अच्छा नहीं लगा तो क्या होगा? अगर मैं विफल हो गया तो क्या होगा?
तो यहाँ पर आपको अपने अंदर कॉन्फिडेंस लाना चाहिए कि जो मैं दिखाना चाह रहा हूं वह लोगों को पसंद आएगा ही आएगा।
नोट: याद रखें कि आप कभी भी Over Confident न होएं क्योंकि यह चीज़ आपको ले डूबेगी।
तो यह थीं वह कुछ बातें जिन्हें अपनाने पर आप जरुर पॉपुलर बन जाएंगे।
धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment